– दुर्गा पूजा हर्षोल्लास सम्पन्न कराने को लेकर बारसोई थाना में हुई शांति समिति की बैठक बारसोई दुर्गा पूजा हर्षोल्लास सम्पन्न कराने को लेकर बारसोई थाना में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रामचन्द्र मंडल कर रहे थे. जबकि बैठक में मुख्य रूप से एसडीओ आकांक्षा आनंद, एसडीपीओ अजय कुमार, सीओ श्यामसुंदर साह, सहित जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न पूजा समिति के सदस्य, समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे. पूजा शांति पूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए. हर परिस्थिति में प्रशासन का साथ देने की बात कही. एसडीओ ने कहा कि दुर्गा पूजा हर्षोल्लास मने इसके लिए सभी को सरकारी निर्देश का पालन करना आवश्यक है. डीजे पर प्रतिबन्ध रहेगा, सभी पूजा समिति वालों को सीसी टीवी कैमरा लगाना आवश्यक है, सभी पूजा पंडाल में अग्नि समन यंत्र लगाना आवश्यक होगा. पूजा पंडाल में वैध बिजली कनेक्शन लेना जरूरी है. किसी समुदाय की भावना को ठेस न पहुंचे इसका भी ध्यान रखना है. सोशल मीडिया पर भी नजर रहेगी. अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्व पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पूजा पंडाल में समिति के किसी एक सदस्य को 24 घंटा उपस्थित रहना होगा. थाना अध्यक्ष ने कहा कि समिति के 20 सदस्य एवं वॉलेंटियर का नाम एवं पहचान पत्र आवश्यक है. महिला नेत्री सीमा उमेश यादव, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह, वार्ड पार्षद दीपक चंद्र दास, समाज के गणमान्य लोगों में तनवीर आलम, मामून रसीद, मूनहसर हसनैन, अब्दुल गनी, जदयू के रोशन अग्रवाल, सुदीप साहा, पूजा समिति के शंकर प्रसाद साह, विप्लव बॉस, संतोष सिंह, तिलक साहा, राकेश गुप्ता, मुनीम चौधरी, राजेन्द्र ठाकुर, प्रशांत कुमार साहा, राजू यादव, अशोक साहा, अमित जैन, बसपा नेता विद्यानंद मंडल, चौकीदार गोपाल राय, शंकर राय, फूलन राय, भरत राय, राज देव, विशेष, झरी लाल राय, इमादपुर उप सरपंच रूबेद आदि उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
