कोढ़ा जिले के कोढ़ा थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया. अपर थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस दरबार में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे.जनता दरबार में कुल सात आवेदन प्राप्त हुए. इनमें से चार मामलों में दोनों पक्षों को आपसी सहमति से मेल-मिलाप कराते हुए निष्पादित कर दिया गया. तीन मामला लंबित रह गया. शनिवार के लिए स्थगित कर दिया गया है. इस दौरान राज्यसभा कर्मचारी संजय सिंह, अंचल लिपिक अमित कुमार और पीएलभी मनखुश मिश्रा भी मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
