मशाल खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम के पुरस्कार वितरण समारोह का किया आयोजन
प्राणपुर. बिहार सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट मशाल खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय के राज्य संपोषित उच्च विद्यालय प्राणपुर परिसर में शिक्षा विभाग बिहार सरकार के द्वारा आयोजित की गयी थी. जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा मशाल खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम के उद्घाटन व पुरस्कार वितरण समारोह में स्थानीय मुखिया व बीस सूत्री अध्यक्ष, उपाध्यक्ष को आमंत्रित नहीं किये जाने पर दर्जनों समाजसेवी व जनप्रतिनिधियों के द्वारा बिहार सरकार के प्रति काफी आक्रोश जताया गया है. प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय के राज्य संपोषित उच्च विद्यालय प्राणपुर के परिसर में छात्रों को पुरस्कार वितरण समारोह के मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष लड्डू सिंह एवं स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि शिक्षा विभाग के द्वारा गुप्त रूप से पंचायत एवं प्रखंड के छात्र-छात्राओं को मशाल खेल प्रतियोगिता में प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया. विभागीय अधिकारियों के मनमानी होने के कारण स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित नहीं किया गया. जिसको लेकर बिहार सरकार के प्रति काफी आक्रोश है. जनप्रतिनिधियों ने शीघ्र जांच कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों को बिहार सरकार के सार्वजनिक कार्यक्रम मैं आमंत्रित करने के लिए जिला पदाधिकारी से मांग की गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
