कटिहार में माही व विपणन किट वितरण की तैयारी तेज

कटिहार में माही व विपणन किट वितरण की तैयारी तेज

मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना से मछुआरों को मिलेगा लाभ कटिहार मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना के तहत राज्य सरकार मछली मारने, खरीद-बिक्री और विपणन से जुड़े मछुआरों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है. मत्स्य शिकार माही एवं विपणन किट वितरण योजना शुरू की है. लाभ कटिहार जिले के मछुआरों को भी मिलने जा रहा है. यह योजना खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो नदी, तालाब और पोखरों से मछली पकड़कर उसकी बिक्री कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं. योजना के अंतर्गत सरकार मछुआरों को मछली पकड़ने से लेकर बिक्री तक आवश्यक संसाधन उपलब्ध करा रही है. ताकि उनकी आय में वृद्धि हो और उन्हें आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिल सके. इस किट में कुल पांच महत्वपूर्ण सामग्री दी जा रही हैं. इसमें एक बड़ी हांडी, एक जाल फेंका, 25 लीटर क्षमता का आइस बॉक्स, 15 किलोग्राम तक वजन नापने वाली इलेक्ट्रॉनिक तराजू तथा चार सेंटीमीटर से अधिक जाली वाला फंसा जाल शामिल है. इन सभी सामग्रियों से मछुआरों को मछली पकड़ने, सुरक्षित रखने और बाजार में उचित मूल्य पर बेचने में काफी सहूलियत मिलेगी. इस योजना को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से मत्स्य विभाग द्वारा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अपनाई गयी है. जिले में अब तक कुल 443 आवेदन प्राप्त हुए हैं. जिनमें से जांच प्रक्रिया के बाद 88 आवेदकों का चयन किया जा चुका है. योजना के तहत कटिहार जिले में कुल 310 पात्र मछुआरों को किट वितरित की जानी है. चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही लाभार्थियों को यह किट उपलब्ध करायी जायेगी. जिला मत्स्य पदाधिकारी सनत कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना मछुआरों के लिए एक महत्वाकांक्षी पहल है. इससे न सिर्फ मछली पकड़ने के पारंपरिक तरीकों में सुधार होगा. बल्कि विपणन व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी. शेष आवेदनों की जांच प्रक्रिया जारी है. योग्य लाभार्थियों का चयन कर जल्द किट वितरण सुनिश्चित किया जायेगा. फिलहाल अभी ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं. लाभार्थी अपना आवेदन कर सकते हैं. कुल मिलाकर यह योजना कटिहार के मछुआरों के लिए आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हो रही है. आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >