उच्च विद्यालय में प्रायोगिक परीक्षा जारी

उच्च विद्यालय में प्रायोगिक परीक्षा जारी

बलिया बेलौन दशम के छात्र-छात्राओं का प्रायोगिक परीक्षा 20 जनवरी से शुरू हुई है. परीक्षा 22 जनवरी को सम्पन्न होगा. सभी छात्र-छात्राएं प्रायोगिक परीक्षा में उपस्थित होकर प्रोजक्ट वर्क पूरा किया. उमावि मौलनापुर के प्रधानाध्यापक मुकशित कमाली, बेनी जलालपुर के हामिद शम्सी, निस्ता के मुसाई कुमार राय, बघवा के संजय कुमार, बलिया बेलौन के इफ्तखार अनवर, माहीनगर के साकीर आलम, कुरूम के इनतखाबुर रहमान, भैंसबंधा के जमील अख्तर, कसबाटोली के विजय कुमार, शेखपुरा के राजेश कुमार गुप्ता, मीनापुर के खुर्शीद आलम, भौनगर के मानव कुमार साह के निगरानी में कदाचार मुक्त माहौल में प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. परीक्षा भवन का निरीक्षण करते हुए उन्होंने बताया की परीक्षा नियंत्रक के निगरानी में कदाचार मुक्त परीक्षा ली जा रही है. प्रायोगिक परीक्षा कदाचार मुक्त सम्पन्न कराने में संबंधित शिक्षकों का सराहनीय सहयोग है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >