– बालक व बालिका वर्ग में पूर्णिया कॉलेज बना चैम्पियन – पूर्णिया विवि के क्रीडा पदाधिकारी ने प्रमाण पत्र देकर बढ़ाया खिलाड़ियों का बढ़ाया मनोबल फोटो 30 कैप्शन- विजेता टीम के खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र देते पीयू के क्रीड़ा पदाधिकारी, प्राचार्य व अन्य प्रतिनिधि, कटिहार केबी झा कॉलेज में चल रहे दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय खेलकूद चेस प्रतियोगिता के दूसरे दिन हार और जीत का फैसला चेस रिजल्ट डॉट कॉम पर दिखाया गया. यह कॉलेज के इतिहास में बड़ी उपलब्धी है. ऐसा कॉलेज के शिक्षक व कर्मचारियों का भी मानना है. दूसरे दिन फाइनल राउंड में पूर्णिया कॉलेज के बालक वर्ग में पाथो सरकार प्रथम, प्रियांशु कुमार द्वितीय स्थान और गर्भ कुमार तीसरा स्थान व बालिका वर्ग श्वेता कुमारी पूर्णिया कॉलेज से प्रथम, अररिया कॉलेज से गुड़िया कुमारी द्वितीय, आरती कुमारी डीएस कॉलेज से तीसरा स्थान प्राप्त करने में सफल रही. इन सभी खिलाड़ियों का रिजल्ट इंटरनेशनल सिस्टम के आधार पर तैयार किया गया था. केबी झा कॉलेज में अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता समापन सत्र की अध्यक्षता केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह ने की. मुख्य अतिथि के रूप में पूर्णिया विवि के क्रीड़ा पदाधिकारी डॉ सीके मिश्रा रहे. उन्होंने कहा कि बच्चों को सवांर्गीण विकास के लिए खेल खेलने के लिए भी प्रेरित होना चाहिए. विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि पीयू के क्रीड़ा पदाधिकारी डॉ सीके मिश्रा ने प्रमाणपत्र दिया. इस दौरान उन्होंने शतरंज खेल की विकास को ले भी चर्चा की. उन्होेंने कहा कि पीयू के कुलपति प्रो विवकेनंद सिंह खेल के प्रति आशान्वित हैं. कुछ नया करने की चाह रखते हैं. प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह ने सभी का धन्यवाद कर आयोजकों की सराहना की., केबी झा कॉलेज के क्रीड़ा पदाधिकारी डॉ मिलन कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मैच रेफरी प्रत्युष कुमार ने भविष्य में ऐसे आयोजनों के प्रति अपनी आशा जतायी. मौके पर डॉ अब्दुल मन्नान, डॉ पूनम मिश्रा, डॉ सुरेन्द्र कुमार, डॉ जितेश कुमार, डॉ विकास लाल, डॉ सुभाष कुमार, प्रभारी पीटीआई आशीष आनंद, लेखपाल श्रीधर ठाकुर, शशि कपूर समेत अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
