सरस्वती पूजा पर हुड़दंगियों पर पुलिस की रहेगी नजर, थानाध्यक्ष

सरस्वती पूजा पर हुड़दंगियों पर पुलिस की रहेगी नजर, थानाध्यक्ष

कोढ़ा रौतारा थाना में आगामी सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता रौतारा थानाध्यक्ष लालसार बिंद ने की. इस दौरान उन्होंने पूजा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि सरस्वती पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि सभी पूजा पंडालों के लिए प्रशासनिक लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा. बिना अनुमति पंडाल निर्माण या कार्यक्रम आयोजन करने पर कार्रवाई की जायेगी. पूजा समिति के सदस्यों से आपसी भाईचारा बनाये रखने, समय पर प्रतिमा विसर्जन करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने की अपील की. थानाध्यक्ष ने बताया कि पूजा के दौरान पुलिस बल की तैनाती रहेगी और संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी जायेगी. मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं पूजा समिति सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >