कटिहार बारसोई अनुमंडल के आबादपुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए 38 ग्राम स्मैक एवं नगद 3,110 रुपये के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है. आबादपुर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि पांच व्यक्ति बल्दियागाछी एवं काजीटोला चौक के पास अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे हैं. थानाध्यक्ष के नेतृत्व में आबादपुर पुलिस ने दोनों स्थानों में विधिवत छापेमारी की. 36 ग्राम स्मैक, बाइक, चार मोबाइल, एक डिजिटल तराजू एवं नकद राशि 3,110 रुपये बरामद करते हुए पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्करों में अफसर 40 वर्ष, पिता स्व ताहिर, हुमायूं कबीर 20 वर्ष, पिता स्व अब्दुल समर, हिमायत 32 वर्ष, पिता स्व अब्दुल समर, तीनों बल्दियागाछी, जलाल 48 वर्ष, पिता लतीफुर रहमान, मिस्टर उर्फ प्रदीप, 27 वर्ष, पिता स्व जलाउद्दीन, दोनों हाट बलरामपुर जिला कटिहार को गिरफ्तार कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.
पुलिस ने 38 ग्राम स्मैक के साथ पांच तस्करों को दबोचा
पुलिस ने 38 ग्राम स्मैक के साथ पांच तस्करों को दबोचा
