अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस ने चलाया विशेष छापेमारी अभियान

अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस ने चलाया विशेष छापेमारी अभियान

हसनगंज थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान लाकर हजारों लीटर अर्ध निर्मित चुलाई शराब को नष्ट किया. पुलिस ने शराब बनाने में उपयोग होने वाले उपकरणों में रखे अर्ध निर्मित चुलाई शराब को जमीन पर बहाकर नष्ट कर किया. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भर्रा आदिवासी टोला, पोखर टोल कालसर, बलुआ व छोटकी रटनी इलाके में स्वान दस्ता (डॉग स्क्वायड) टीम की मदद से छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान विभिन्न स्थानों पर छिपाकर रखे गए अर्ध निर्मित चुलाई शराब को खोजकर नष्ट किया गया. थानाध्यक्ष निक्की ने बताया कि विशेष अभियान के तहत लगभग हजारों लीटर अर्ध निर्मित चुलाई शराब को नष्ट किया गया है. उन्होंने कहा कि शराब पीने एवं बनाने वाले लोगों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है. किसी भी शराब विक्रेता या शराबी को बख्शा नहीं जायेगा. अभियान में पुलिस बल के जवान एवं अन्य कर्मी भी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >