जिला पुलिस ने छापेमारी कर 117 लोगों को किया गिरफ्तार

जिला पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर 117 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.

कटिहार. जिला पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर 117 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिला पुलिस ने सोमवार को विशेष छापेमारी अभियान चलाकर 117 अभियुक्तों की गिरफ्तार किया है. जबकि कांड में गिरफ्तार अभियुक्त की संख्या 24 रही है. गैर जमानतीय वारंट में 11, जबकि जमानतीय वारंट में 72 लोगों को पुलिस ने पकड़ा है. लूट के कांड में एक आरोपित, आर्म्स एक्ट में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. शराब के मामले में पुलिस की कार्रवाई में 11 लोगों को गिरफ्तार कर 305 लीटर देसी शराब,154.25 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. जबकि वाहन चेकिंग अभियान में 7.02 लाख रुपये ट्रैफिक पुलिस व जिला पुलिस ने वसूल किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >