कोढ़ा. कोढ़ा प्रखंड के रौतारा थाना पुलिस ने नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर नशे की हालत में कुल सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी ने बताया कि सभी अभियुक्तों को मेडिकल जांच के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया जायेगा. पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में नशे का कारोबार व नशे में लिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
