बारसोई अनुमंडल पुलिस प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, शांति की अपील

बारसोई अनुमंडल पुलिस प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, शांति की अपील

बारसोई लोगों से दुर्गापूजा शांतिपूर्वक मनाने की अपील करते हुए बारसोई अनुमंडल पुलिस प्रशासन ने दुर्गापूजा को लेकर सोमवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर से एसडीओ आकांक्षा आनंद तथा डीएसपी अजय कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला. उन्होंने लोगों को अफवाह से बचने की सलाह दी तथा असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हुए सुधर जाने की सलाह दी. एसडीओ ने कहा कि विधि व्यवस्था बनाये रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है. जिसमें लोगों का सहयोग जरूरी है. कहा कि प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. उसके बावजूद भी अगर किसी को कहीं अप्रिय की सूचना मिलती है तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें. ताकि तुरंत कार्रवाई की जा सके. चप्पे- चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. बीडीओ हरिओम शरण, अंचल पदाधिकारी श्यामसुंदर साह, नगर कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार, पुलिस अंचल निरीक्षक तरुण कुमार तरुणेश मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >