कुरसेला कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप बुधवार सुबह एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गढ्ढे में पलटी खा गया. पिकअप पलटने से किसी के हताहत या घायल होने की जानकारी नहीं है. पिकअप पटना से चप्पल लेकर कटिहार जा रहा था. पिकअप के तेज गति में होने से अनियंत्रित होकर पलटी खा गया. लोगों ने घटना के बाद पिकअप चालक को बाहर निकलने में सहयोग किया. कुरसेला थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर दुर्घटना की जांच की.
चप्पल लदा पिकअप सड़क किनारे पलटा, कोई हताहत घायल नहीं
चप्पल लदा पिकअप सड़क किनारे पलटा, कोई हताहत घायल नहीं
