सरस्वती पूजा में साउंड सिस्टम जब्त किये जाने पर भड़के लोग

सरस्वती पूजा में साउंड सिस्टम जब्त किये जाने पर भड़के लोग

– मिरचाईबाड़ी में चक्का जाम कर जताया आक्रोश कटिहार सरस्वती पूजा में डीजे पर प्रतिबंध को लेकर पुलिस प्रशासन ने डीजे साउंड सिस्टम जब्त कर लिया. आक्रोशित होकर डीजे साउण्ड संचालक ने सहायक थाना क्षेत्र के मिरचाईबाड़ी हनुमान मंदिर के समीप सड़क पर उतरकर कटिहार-पूर्णिया व कटिहार- गेड़ाबाड़ी मार्ग को जाम कर यातायात ठप कर दी. सहायक थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची तथा डीजे संचालक को समझाते हुए सड़क जाम हटाने को कहा. जब्त सामान की वापसी के बाद डीजे संचालकों ने सड़क जाम हटाया. जिले में शांति व सोहार्द पूर्ण वातावरण में सरस्वती पूजा संपन्न कराने को लेकर जिला पुलिस प्रशासन ने डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है. पुलिस प्रशासन के शर्त के अनुसार हवाई अड्डा स्कूल परिसर में सरस्वती पूजा के लिए दो बॉक्स और एक एम्पलीफायर लगाये जा रहे थे. तभी सहायक थाना के कुछ पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और साउंड सिस्टम खोलकर ले गये. इसी कार्रवाई से नाराज होकर डीजे संचालक के लोग सड़क पर उतर आये. डीजे संचालक मिरचाईबाड़ी हनुमान मंदिर के समीप पहुंचे और कटिहार- पूर्णिया एवं कटिहार- गेड़ाबाड़ी जाने वाली मुख्य मार्ग पर वाहन को खड़ी कर यातायात बाधित कर पुलिस के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की. अचानक हुए इस हंगामे से इलाके की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी. कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. सड़क जाम रहने के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. सूचना मिलते ही सहायक थाना अध्यक्ष कुमार विकास दलबल के साथ वहां पहुंचे तथा सड़क जाम किये लोगों से जाम हटाने की बात कही. आक्रोशित लोग पुलिस की एक नहीं सुनी रहें थे. सूचना पर अंचल पदाधिकारी अंशु कुमार मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को शांत कराने में जुट गये. काफी देर तक चली दोनों पक्षों के बीच बातचीत चलती रही. इसी दौरान सड़क जामकर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि उसके जब्त साउंड सिस्टम उन्हें अविलंब वापस करें. प्रशासन ने आश्वासन किया कि थोड़ी ही देर में साउंड सिस्टम लौटा दिया जायेगा. प्रदर्शनकारियों का गुस्सा शांत हुआ और सड़क से जाम हटाया. सड़क जाम रहने के कारण पूरा मिरचाईबाड़ी क्षेत्र जाम में तब्दील हो गया. सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे. जिससे लोगों को घोर परेशानियों का सामना करना पड़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >