सड़क व नाला की मांग को लेकर लोगों ने एसएच-77 किया जाम

सड़क व नाला की मांग को लेकर लोगों ने एसएच-77 किया जाम

-करीब दो घंटे तक रहा जाम, सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लगी लंबी कतार फलका पोठिया थाना क्षेत्र के भंगहा पंचायत अंतर्गत वार्ड-दो बुद्ध नगर नया टोला भंगहा गांव में अशोक साह के घर से उपेंद्र मंडल के घर तक में सड़क व नाला का निर्माण नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर स्टेट हाईवे-77 पथ को जामकर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की. आक्रोशित ग्रामीणों का मांग था कि सड़क एवं नाला का निर्माण किया जाये. जाम में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारे लग गई और यात्रियों एवं वाहन चालकों को आवागमन करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. हालांकि जाम का सूचना मिलते ही पोठिया पुलिस सदलबल के साथ पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बूझकर जाम हटाने का प्रयास किया. मगर आक्रोशित ग्रामीण जाम हटाने को तैयार नहीं थे. काफी समझाने बुझाने के बाद करीब दो घंटे बाद जाम को हटाया. 112 पुलिस को ग्रामीणों का कोपभाजन का शिकार भी होना पड़ा. फलका प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भंगहा पंचायत के वार्ड संख्या दो बुद्ध नगर नया टोला भंगहा में अशोक साह के घर से उपेंद्र मंडल के घर तक सड़क एवं नाला नहीं रहने के कारण आम लोगों को आवगमन करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. जनप्रतिनिधि से लेकर प्रशासनिक अधिकारियो के चक्कर काटने के बाद भी नही बना सड़क व नाला ग्रामीण समस्या को देखते हुए कुर्सेला फारबिसगंज स्टेट हाईवे 77 पथ पर उतरकर सड़क जाम कर स्थानीय प्रतिनिधि एवं प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करने लगे.आक्रोशित उपेंद्र मंडल, अशोक साह, प्रमिला देवी, जयप्रकाश मंडल,कल्पना देवी, अजय मंडल, मुक्ति मंडल, सुबोध मंडल, मनीष मंडल, प्रकाश मंडल, अनिल यादव, जुबिया देवी, विकास चौधरी, छाया देवी, राजा राम यादव ,विकाश शर्मा, सुंटर मंडल, मुकेश साह, राकेश साह, सुनिल महलदार, घुटारी महलदार, अनील महलदार, मिथुन महलदार आदि ने कहा कि स्टेट हाईवे 77 पथ के निकट अशोक साह के घर से उपेंद्र मंडल के घर तक सड़क नहीं है और ना ही नाला है. थोड़ी सी बारिश होने पर सड़क पर कीचड़ हो जाता है. हम लोग सड़क एवं नाला निर्माण को लेकर स्थानीय प्रतिनिधि से भी कई बार गुहार लगाए है लेकिन सड़क का निर्माण नहीं हुआ. बीडीओ से मिलने को बार-बार कहा जाता था और सभी ग्रामीण प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर बीडीओ से भी आवेदन देकर सड़क एवं नाला निर्माण कराने की गुहार लगाए. लेकिन सड़क व नाला का निर्माण नहीं हो पाया. बारिश हो जाने पर कई जगह जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है और कई जगह कीचड़ से लथपथ सड़क से हम लोगों को गुजरना पड़ता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >