प्राणपुर कटिहार- मालदा के दिल्ली दिवानगंज स्टेशन के समीप रेलवे अंडरब्रिज में बारिश के पानी से जलजमाव होने पर राहगीरों को आवागमन में घोर परेशानी उठानी पड़ रही है. दर्जनों राहगीरों ने बताया कि इस क्षेत्र में बारिश होने से रेलवे अंडरब्रिज में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है. ग्रामीणों को यातायात करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. दर्जनों राहगीरों ने शीघ्र जांच कर दिल्ली दिवानगंज के रेलवे अंडरब्रिज का जल निकासी कि मांग जिला पदाधिकारी से है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
