मनिहारी मनिहारी थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर बैठक गुरूवार को हुई. बैठक में एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह, एसडीपीओ विनोद कुमार मुख्य रूप से शामिल हुए. एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह ने शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम पर्व मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी प्रकार की सूचना प्रशासन को दें, तुरंत कार्रवाई होगी. मुहर्रम जुलूस के लिए लाइसेंस लेना होगा. एसडीपीओ विनोद कुमार ने कहा कि सुरक्षा के कडे बंदोबस्त होंगे. मौके पर सीओ निहारिका, थानाध्यक्ष पंकज आनंद, पुलिस अंचल निरीक्षक पप्पू कुमार, नगर कार्यपालक पदाधिकारी नसीमुद्दीन खान, अनुमंडल अस्पताल स्वास्थ्य प्रबंधक खुशबु कुमारी, प्रखंड बीस सूत्री सदस्य विनोद सिंह, प्रदीप सिंह, बौलिया मुखिया जर्जिस आलम, साजिद, लाल, मन्ना, आलमगीर, शोहराब आलम उर्फ शेरू, तोफेज, प्रदीप सिंह, मुन्ना सिंह, नीमा पूर्व मुखिया जाकिर अंसारी, अशोक राय, जावेद आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
