आपत्तिजनक फोटो, वीडियो वायरल करने पर होगी कड़ी कार्रवाई

ईद-उल-अजहा को सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर ओपी परिसर में ओपी अध्यक्ष बैजू कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गयी.

शांतिपूर्ण माहौल में मनायें बकरीद पर्व : बीडीओ

बरारी. प्रखंड के सेमापुर ओपी क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार ईद-उल-अजहा को सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर ओपी परिसर में ओपी अध्यक्ष बैजू कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गयी. बैठक में पूर्व मुखिया मतिऊर रहमान ने बताया कि कुर्बानी का त्योहार में कुर्बानी पढ़ी जाती है. इस दिन सभी नमाज अदा कर अमन चैन की दुआएं मांगते है. जहां भी कुर्बानी हो किसी भी प्रकार का फोटो या वीडियो ना बनाएं. सौहार्द के साथ त्योहार मनाना है. थानाध्यक्ष बैजू कुमार ने बताया कि कुर्बानी के बाद अवशेष को खुले में नहीं फेंके. मिट्टी के अंदर ढक दें, ताकि कोई जानवर या चिड़िया उसे अन्यत्र ना ले जाय. किसी भी प्रकार का अश्लील फोटो या वीडियो डाले तो कार्रवाई होगी. पर्दे में कुर्बानी करें, ताकि जानवर प्रवेश ना करें. शांति समिति की बैठक में सरपंच अजय कुमार झा, बकरुद्धीन अंसारी, सत्येन्द्र दास, समिति प्रतिनिधि हबीबूर रहमान, कांग्रेस नेता मो जहांगीर, शाहबाज, सुनील मंडल, अजीजुल हक, मिथलेश कुमार, सोनू कुमार, अजय कुमार, साहिल सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमाण्य मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >