– सांसद के प्रयास से रेल मंत्री ने की परिचालन की घोषणा – काढ़ागोला स्टेशन पर अमरनाथ एक्सप्रेस एवं लोहित एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मिली स्वीकृति कटिहार भारत सरकार के रेलवे स्थायी समिति के सदस्य व सांसद तारिक अनवर के अथक प्रयास से रेल मंत्रालय द्वारा कटिहार से पैसेंजर ट्रेन भाया पूर्णिया, कसबा, नक्सलबाड़ी, ठाकुरगंज आदि स्थानों होते हुए सिलीगुड़ी पहुंचेंगी. इसकी घोषणा कर दी गई है. साथ ही काढ़ागोला रेलवे स्टेशन जो की सोनपुर रेल मंडल अंतर्गत है. वहां पर अमरनाथ एक्सप्रेस एवं लोहित एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की स्वीकृति रेल महाप्रबंधक द्वारा की गयी. उपरोक्त ट्रेनें असम से लेकर पठानकोट पंजाब जम्मू तक के लिए एकमात्र सीधी ट्रेन है. खास बात यह है कि माता वैष्णो देवी की यात्रा के लिए एकमात्र ट्रेन है. बरारी क्षेत्र की आम आवाम उत्साहित है. सांसद अनवर के प्रति आभार जताया है. कटिहार जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला ने बताया कि सांसद व भारत सरकार, रेलवे स्थायी समिति सदस्य तारिक अनवर ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को साधुवाद दिया. कहा कि इन्होंने मंत्री ने मेरे द्वारा की गई अधिकतर मांगे मान ली है. शेष आवश्यक मांगो पर भी जल्द से जल्द उचित कारवाई होगी ऐसा मेरा विश्वास है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
