बारसोई में पंचायत समिति की हुई सामान्य बैठक
बारसोई. पंचायत समिति की सामान्य बैठक मंगलवार को प्रखंड सभागार में आयोजित की गयी. अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख तमन्ना बेगम ने की. जबकि बैठक का संचालन बीडीओ हरि ओम शरण ने किया. बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड उपप्रमुख चंदना कुमारी उपस्थित रही. बैठक में मुख्य रूप से नलजल योजना, अनुमंडल एवं प्रखंड स्वास्थ्य केंद्र, आशा बहाली, बिजली विभाग, राजस्व महाअभियान से संबंधित मुद्दा विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाया गया. जिसका संबंधित विभागीय पदाधिकारी या प्रतिनिधि द्वारा उत्तर दिया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी बारसोई ने बताया कि जिले में वीवीआइपी का कार्यक्रम प्रस्तावित होने के कारण बहुत से प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को जिला जाना पड़ा है. जिससे उनसे संबंधित विभागों की समीक्षा नहीं हो सकी. सभी मुखिया एवं समिति के अन्य सदस्यों द्वारा निकट समय में पुनः एक सामान्य बैठक आयोजित करने का प्रस्ताव रख सर्वसम्मति से पारित भी किया गया. अंत में अध्यक्ष प्रखंड प्रमुख द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक की कार्रवाई समाप्त की गयी. बैठक में मुखिया संघ अध्यक्ष मुअज्जम हुसैन, शम्स तबरेज, हाजिक हसन अंसारी, बेलाल कादरी, गोपाल राय, मुर्तजा अली, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी संतोष कुमार, प्रभारी आरओ संजीव कुमार, जीविका के हिमांशु शेखर, एमडीएम प्रभारी नियाज अहमद अंसारी, इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक प्रसन्जीत सरकार आदि लोग उपस्थित रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
