पुलिस ने छह नशेड़ियों को किया गिरफ्तार

सालमारी पुलिस ने शुक्रवार को शराब तस्करों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चला कर विभिन्न गांवों से छह लोगों को शराब की नशा में पाये जाने पर पकड़ लिया.

बलिया बेलौन. सालमारी पुलिस ने शुक्रवार को शराब तस्करों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चला कर विभिन्न गांवों से छह लोगों को शराब की नशा में पाये जाने पर पकड़ लिया. उन आरोपियों की अल्कोहल की मात्रा का जांच करने पर शराब पीने की पुष्टि हुई. थाना अध्यक्ष कुमारी जुली ने बताया कि गिरफ्तार लोगों से पुछताछ करने पर अपना नाम गब्बर ऋषि 35 वर्ष पिता अदरू ऋषि ग्राम शाहपोखर थाना बलिया बेलोन, सुरज केवट 26 वर्ष पिता खुबलाल केवट ग्राम मानिकनगर, सुनील कुमार 22 वर्ष पिता नेंगरा महतो, सुकारी महतो 24 वर्ष पिता बासुदेव महतो ग्राम बहरखाल थाना सालमारी, केशरी केवट 55 वर्ष पिता स्व जगरनाथ केवट ग्राम समसपुर थाना हेन्ताबादी स्थाई पता मानिकनगर थाना सालमारी, खितिश बरमन 36 वर्ष पिता अलंदो बरमन ग्राम समसपुर थाना हेंताबादी जिला उत्तर दिनाजपुर पश्चिम बंगाल का रहने वाला है, सभी आरोपी को शराब पीने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. मेडिकल जांच के बाद सभी आरोपी को कटिहार न्यायालय भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >