कटिहार. बलरामपुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 285 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, बलरामपुर थानाध्यक्ष को संध्या गश्ती के क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त हुई की एक कार से दो पुरुष एवं एक महिला बजरगांव चेक पोस्ट की ओर स्मैक लेकर आ रहा है. उक्त सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में चेक पोस्ट पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. जांच के क्रम में बंगाल की ओर से आती एक एक कार को पुलिस ने संदेह के आधार पर रोका. कार में दो पुरुष एवं एक महिला सवार थी. जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो गाड़ी से 285 ग्राम स्मैक बरामद किया गया. मादक पदार्थ मिलते ही पुलिस ने सभी आरोपी को गिरफ्तार कर कार जब्त कर लिया. इसके पश्चात कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाते हुए गिरफ्तार आरोपी प्रिंस कुमार (25 वर्ष), पिता अरुण जायसवाल, ग्राम हरनौत, थाना गोपालपुर, जिला भागलपुर, अमर कुमार, (22 वर्ष), पिता अंबिका यादव, थाना चौसा, जिला मधेपुरा, रिमझिम भारती (19 वर्ष), पिता रंजन कुमार, नवगछिया, जिला भागलपुर निवासी के विरुद्ध स्थानीय थाना में एनडीपीसी एक्ट के तहत कांड दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.
285 ग्राम स्मैक के साथ दो पुरुष व महिला तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त
बलरामपुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 285 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
