बारसोई में पंचायत उपचुनाव 2025 की सारी तैयारी पूरी

बारसोई में पंचायत उपचुनाव 2025 की सारी तैयारी पूरी

– 8 जुलाई को होगा मतदान, 11 जुलाई को होगी मतगणना बारसोई पंचायत उपचुनाव 2025 की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी हरि ओम शरण ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश के आलोक में सरपंच, वार्ड सदस्य, पंच सदस्य के लिए कुल 13 पद रिक्त है. जिसमें 9 निर्विरोध चुन लिए गए हैं. बिधोर पंचायत में दो पंच सदस्य के पद है जिसमें एक भी नमांकन नहीं हुए हैं. शिवानंदपुर पंचायत में सरपंच पद के लिए दो नमांकन हुए है. बेलवाडांगी एक वार्ड सदस्य पद का चुनाव होगा. शिवानंदपुर पंचायत में सरपंच पद तथा बेलवाडांगी में वार्ड सदस्य पद के लिए चुनाव होंगे. उन्होंने कहा कि 8 जुलाई को चुनाव होंगे तथा 11 जुलाई को मतगणना होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >