– सजने लगे शिव शंकर के दरबार हसनगंज प्रखंड स्थित बलुआ पंचायत के भारीडीह में वर्षों पुराना ऐतिहासिक व प्राचीन शिव मंदिर भारीडीह की साफ- सफाई के साथ-साथ मंदिर का रंग रोंगन कार्य मंदिर कमेटी एवं पुजारियों की देख-रेख में की जा रही है. इसकी ख्याति आसपास के क्षेत्रों सहित जिले के दूरदराज इलाकों के साथ-साथ अलग-अलग जिलों के लोग मन्नते मांगने इस मंदिर में पहुंचते हैं. मंदिर के प्रति लोगों की गहरी आस्था जुड़ी है. मंदिर की विशेषताएं है कि शिव मंदिर में जो भी सच्चे मन से भोले बाबा से आरजू की हैं. उनकी मुरादे अवश्य ही पूरी हुई है. मंदिर की सुन्दरता और आसपास के जगहों का अगर वास्तविक आकलन किया जाय तो कटिहार जिलेे में इस जगह को पर्यटक स्थल रूप में देखा जा सकता है. मंदिर में शिवरात्रि को लेकर बहुत बड़ा भव्य मेले का आयोजन किया जाता है. महाशिवरात्रि में लाखोंं की तादाद में श्रद्धालुुु दूरदराज नेपाल, बंगाल, झारखंड एवं आस पास के इलाकों से यहांं पहुंचते हैं. यहां श्रृद्धालुओं की हर मनोकामना पूरी होती है. यहांं शिवरात्रि मे लगने वाला मेला तीन से चार दिनों तक चलता है.पूर्व से धार्मिक दृष्टि से इस जगह काफी प्रसिद्धि है. श्रद्धालुओं ने कहा कि बलुआ पंचायत में स्थापित शिव मंदिर है. यह मंदिर कटिहार, डंडखोरा, प्राणपुर व कदवा प्रखंडों के अधिकांश हिन्दु धर्मावलम्बियो के बीच छोटा बाबाधाम का अस्तित्व रखता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
