कदवा में मखाना खेत में डूबने से दो वर्षीय बालक की मौत

कदवा में मखाना खेत में डूबने से दो वर्षीय बालक की मौत

कदवा कदवा थाना क्षेत्र के सागरथ पंचायत के नया टोला गांव में स्थित एक मखाने के पोखर में डूबने से दो वर्षीय बालक की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार सागरथ पंचयात के वार्ड संख्या 7 स्थित नया टोला ग्राम निवासी प्रहलाद कुमार विश्वास के दो वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार अपने घर के पीछे खेल रहा था. खेलते-खेलते आदित्य गायब हो गया. काफी खोज बिन के बाद बच्चे का कुछ पता नही चला. खोजबिन के दौरान जब घर के पीछे लगभग सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक मखाना का पोखर के पास गया तो देखा कि बालक पानी में डूब हुआ है. बालक को डूबा देख पूरे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है. ग्रामीणों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. घटना की सूचना पर कदवा पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर कागजी प्रक्रिया पूरा करने के बाद मृतक बालक के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए कटिहार भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >