वार्ड 41 के पार्षद ने मेयर को वार्ड में विकास को लेकर सौंपा ज्ञापन

वार्ड 41 के पार्षद ने मेयर को वार्ड में विकास को लेकर सौंपा ज्ञापन

कटिहार वार्ड संख्या 41 की निगम पार्षद मुन्नी देवी ने नगर निगम की महापौर ऊषा देवी अग्रवाल को वार्ड के विकास से संबंधित 11 योजनाओं का ज्ञापन सौंपा. निगम पार्षद मुन्नी देवी ने कहा कि वार्ड संख्या 41 का विकास के लिए लगातार वार्ड के मतदाताओं से मिलकर जो भी समस्याएं हैं. उसकी प्राथमिकता देते हुए उसपर काम करने का शत प्रतिशत प्रयास किया जा रहा है. वार्ड 41 में जल समस्या को लेकर नाला निर्माण का कार्य गली-गली में शुरू किया गया है. महापौर को दिए गए ज्ञापन में कच्ची सड़क, छठ घाट, स्ट्रीट लाइट, सामुदायिक शौचालय, सामुदायिक भवन निर्माण कार्य शामिल है. मुख्य रूप से वार्ड नंबर 41स्थित शिव नारायण सिंह के घर से अंगद यादव के घर होते हुए रामाधार महतो के घर तक पीसीसी सड़क एवं ढक्कन सहित नाला निर्माण, गोपाल यादव के घर से मनोज ठाकुर के घर तक पीसीसी सड़क एवं ढक्कन सहित नाला निर्माण, अशोक सिंह के घर से उदय कपाड़िया के घर तक पीसीसी सड़क एवं ढक्कन सहित नाला निर्माण, गणेश शर्मा के घर से शशि राम के घर होते हुए रामाशीष पासवान के घर तक पीसीसी सड़क की ऊंचीकरण के साथ ढक्कन सहित नाला निर्माण, रामनाथ यादव के घर से राधा रमन यादव के घर होते हुए वीरेंद्र सिंह के घर तक पीसीसी सड़क का ऊंची कारण के साथ ढक्कन सहित नाला निर्माण, चंद्र प्रकाश सिंह के घर से पशुपति सिंह के घर तक पीसीसी सड़क एवं ढक्कन सहित नाला निर्माण, उपेंद्र सहनी के घर से गोपाल यादव के घर होते हुए अशोक सिंह के घर से रमापति ओझा के घर होते हुए बांध तक ढक्कन सहित नाला निर्माण, हवाई अड्डा वार्ड नं 41 स्थित दारा सिंह के घर से अजय सिंह के घर होते हुए सरिता देवी के घर तक पीसीसी सड़क एवं ढक्कन सहित नाला निर्माण, रमापति ओझा के घर होते हुए लक्ष्मी पासवान के घर से राम अवतार महतो के घर तक पीसीसी सड़क एवं ढक्कन से नाला निर्माण, वार्ड नंबर 41 स्थित सामुदायिक शौचालय का निर्माण, वार्ड नंबर 41 स्थित सामुदायिक भवन एवं वार्ड भवन का निर्माण सहित कुल 11 योजनाएं एवं विकास से संबंधित महत्वपूर्ण योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए महापौर को मांग पत्र दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >