कुरसेला थाना पुलिस ने मोबाईल चोरी के आरोप में छापामारी कर आरोपित को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित रोहित कुमार भागलपुर जिला के ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के मिलकी ढोलबज्जा गांव का निवासी बताया गया है. इसी तरह पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर तीन वारंटी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार वारंटियों में थाना क्षेत्र के धनजंय कुमार मंडल कुरसेला बस्ती, ब्रह्मदेव ऋषि देवीपुर, सिंटु कुमार बसुहार मजदिया गांव निवासी शामिल है. पुलिस आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया.
पुलिस छापामारी में चार आरोपित गिरफ्तार
पुलिस छापामारी में चार आरोपित गिरफ्तार
