मनिहारी रामनगर दियारा में फसल गेहूं नष्ट करने के मामले में मनिहारी पुलिस ने रामनिवास यादव उर्फ पागल यादव को गिरफ्तार किया है. पूर्व जिला परिषद अंजली देवी के पति है रामनिवास यादव. अभी वर्तमान में बघार पंचायत के सरपंच है. मनिहारी के कांटाकोश के रामगोपाल यादव, मोती यादव समेत दर्जनों किसान ने खेत में लगी गेहूं फसल नष्ट करने का आरोप रामनिवास यादव पर लगाया था. किसान रामगोपाल यादव के आवेदन पर मनिहारी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. किसान का आरोप था नौ मार्च की रात में रामनिवास यादव उर्फ पागल यादव समेत अन्य ने रामनगर मौजा में लगी गेहू का फसल ट्रैक्टर से नष्ट करवा दिया. दो सौ बीघा में लगी फसल बर्बाद कर दिया. इस मामले में रामनिवास यादव समते नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है. रामनिवास यादव उर्फ पागल यादव ने बताया कि राजनैतिक साजिश है. हम पर जो आरोप लगाया गया है. निराधार है. वह जमीन झारखंड में है. आगे पंचायत चुनाव है. मनिहारी थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गयी है. रामनिवास यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया.
गेहूं फसल नष्ट मामले में पागल यादव गिरफ्तार
गेहूं फसल नष्ट मामले में पागल यादव गिरफ्तार
