अटेंडेंट भर्ती परीक्षा: कड़ी सुरक्षा के बीच 15 केंद्र पर कदाचारमुक्त हुई परीक्षा

अटेंडेंट भर्ती परीक्षा: कड़ी सुरक्षा के बीच 15 केंद्र पर कदाचारमुक्त हुई परीक्षा

कटिहार सिविल कोर्ट में अटेंडेंट पद पर नियुक्ति के लिए रविवार को दो पालियों में लिखित परीक्षा शहर के 15 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हो गयी. हालांकि कुछ परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होने से पूर्व एवं निर्धारित रिर्पोटिंग टाइम के बाद अभ्यर्थियों के पहुंचने पर उन्हें परीक्षा केंद्र के भीतर प्रवेश नहीं करने दिया गया. कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था. सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल को तैनात किया गया था. जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी व अन्य प्रशासनिक अधिकारी परीक्षा संचालन का जायजा लेते रहे. अधिकारियों ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हुई है. कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने को लेकर प्रशासन ने कई तरह की व्यवस्था किया था. खासकर परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों का सघन जांच किया गया. परीक्षा केंद्र के भीतर किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध था. ऐसे में सघन जांच के जरिये मोबाइल व अन्य सामानों की तलाशी ली गयी. बगैर प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र के किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही थी. साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी के साथ सुरक्षा बल तैनात थे. जिला प्रशासन द्वारा गठित गश्ती दल एवं उड़नदस्ता टीम ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा संचालन का जायजा लिया. रिपोर्टिंग टाइम के बाद आने पर नहीं मिली प्रवेश की अनुमति परीक्षा को लेकर निर्धारित रिपोटिंग टाइम के बाद आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गयी. अभ्यर्थी को पहली पाली के लिए पूर्वाहन 09:30 बजे के बाद और दूसरी पाली के लिए अपराह्न 01:30 बजे के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी गयी. हालांकि सभी परीक्षार्थियों जांच पड़ताल के बाद जूता-मोजा पहनकर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करने की अनुमति दी गयी. प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10:00 बजे से 12:00 बजे मध्याह्न एवं द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 02:00 बजे से 04:00 बजे अपराह्न तक आयोजित की गयी. परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों को प्रवेश का समय प्रथम पाली के लिए पूर्वाह्न 08:30 बजे से 09:30 बजे एवं द्वितीय पाली के लिए अपराह्न 12:30 बजे से 01:30 बजे अपराह्न तक निर्धारित था. उसके पश्चात् किसी भी अभ्यर्थियों का परीक्षा केन्द्रों पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गयी. शहर में रही चहल-पहल परीक्षा को लेकर शहर में काफी चहल पहल रही. शहर के प्रमुख सड़कों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. परीक्षार्थी की आवाजाही की वजह से शहीद चौक, मंगल बाजार, बड़ा बाजार, सदर अस्पताल रोड, एमजी रोड, मिरचाईबाड़ी, न्यू मार्केट रोड सहित विभिन्न पथों तथा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि में अन्य दिनों की तुलना में अधिक चहल पहल देखी गयी. कटिहार रेलवे स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्म पर भी अभ्यर्थियों की अत्यधिक चहल पहल रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >