शराब के नशे में 16 गिरफ्तार

शराब के नशे में 16 गिरफ्तार

कोढ़ा कोढ़ा थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है. थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर पुलिस ने नशे की हालत में कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया है.कोढ़ा थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने बताया कि नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर जांच व छापेमारी की गई. जांच के दौरान 16 लोगों को नशे की हालत में पाया गया, जिसके बाद उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया.थाना प्रभारी ने बताया कि सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में कटिहार जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >