कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के सीएस ब्रांच सेमेस्टरक-5 की छात्रा विधानसभा में देगी प्रस्तुति

कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के सीएस ब्रांच सेमेस्टरक-5 की छात्रा विधानसभा में देगी प्रस्तुति

-जिला स्तरीय युवा संवाद कार्यक्रम के तहत पटना सेंटर हॉल विधानसभा के लिए चुनी गई है मेधा -जिले के अन्य कॉलेज से चार और प्रतिभागी विधानसभा लेंगे भाग -19 व 20 मार्च को बिहार के 38 और झारखंड के 24 जिलों से 5-5 प्रतिभागी लेंगे भाग कटिहार विभिन्न जिलाें से चयनित जिला स्तरीय युवा संवाद कार्यक्रम के तहत सैकड़ों युवाओं का राज्य स्तर पर विकसित भारत युवा संसद के लिए चयन किया गया है, ये सभी चयनित युवा संसद अब सेंटर हॉल विधानसभा बिहार में 19 और 20 मार्च को अपनी अपनी प्रस्तुति देंगे. यह मौका उनसभी को जिला स्तरीय युवा संवाद कार्यक्रम के तहत अंडर पांच में चयन होने के बाद मिला है. इसी क्रम में कटिहार जिले से भी पांच युवा संवाद कार्यक्रम के तहत चयनित होकर अपनी कौशल का परिचय सेंटर हॉल विधानसभा बिहार में प्रस्तुति देंगे. कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के सीएस ब्रांच की पंचम सेमेस्टर की छात्रा मेधा स्वराज का भी चयन युवा संवाद कार्यक्रम के तहत विधानसभा बिहार के लिए हुआ है, उसे भी कटिहार जिले से अन्य युवा वर्ग टीम के साथ विधान सभा बिहार में अपनी प्रस्तुति पेश करने का मौका मिला है. इससे कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज में उत्साह का माहौल है. केईसी सीएस ब्रांच के डॉ धर्मवीर कुमार यादव का कहना है कि बीटेक कर रही मेधा बहुमुखी प्रतिभावाली है. कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए उसका युवा संवाद कार्यक्रम के तहत बिहार विधानसभा के लिए चयन होना गौरवान्वित पल है.उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 कार्यक्रम का आयोजन जिले के केबी झा कॉलेज में सात मार्च 2026 को आयोजित किया गया था. प्रतियाेगिता में पांच प्रतिभागियों का चयन किया गया था. जिसमें अभय कुमार रजक,विद्या कुमारी, रिमझिम कुमारी, दामिनी कुमारी एवं मेधा स्वराज का नाम शामिल है. उन्होंने बताया कि बिहार के 38 और झारखंड के 24 जिलों से पांच-पांच प्रतिभागियों का चयन बिहार विधानसभा के लिए हुआ है. ऐसा प्रतिभागियों के द्वारा यह जानकारी दी गयी है, बहरहाल एक मंच पर सैकड़ों की संख्या के बीच कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा मेधा का चयन होना उनके बहुमुखी प्रतिभा को परिलक्षित करता है. कॉलेज के प्राचार्य डॉ रंजना कुमारी, सहायक प्राध्यायपक डॉ राम कुमार, मीडिया प्रभारी डॉ अरविंद प्रसाद, डॉ मनन जी समेत अन्य शिक्षकों ने खुशी जाहिर करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने व उज्जवल भविष्य की कामना की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >