कोढ़ा प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय कोढ़ा में विज्ञान विषय की शिक्षिका खुशबू भारती के स्थानांतरण उपरांत विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह ने की. खुशबू भारती का स्थानांतरण उच्च माध्यमिक विद्यालय अकबरनगर, भागलपुर में हुआ है. वे विगत सात वर्षों से इस विद्यालय में कार्यरत थी. विज्ञान विषय के क्षेत्र में छात्राओं को उत्कृष्ट मार्गदर्शन प्रदान किया. उनके नेतृत्व में कई छात्राओं ने जिला से लेकर राज्य स्तर तक सफलता अर्जित कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया. सभी शिक्षक एवं छात्राएं भावुक हो उठे. शिक्षकों ने कहा कि खुशबू भारती की विद्या, विनम्रता और शिक्षण शैली को विद्यालय हमेशा याद रखेगा. विद्यालय को निश्चित ही एक अनुभवी शिक्षिका की कमी खलेगी, लेकिन इस बात की खुशी भी है कि वे अब अपने गृह जिला के समीपस्थ विद्यालय में पदस्थापित हो गई हैं. शिक्षक पंकज जायसवाल, भारती कुमारी, मनीषा भारती, ब्रजमोहन गुरुमैता, योगेंद्र कुमार, अंशुमन सिंह, पवन झा, संजय कुमार, अब्दुल रकीब, अभिषेक राय, अमित कुमार, शमीम अख्तर, फिरदौस आलम, कृष्ण कुमार, सुभाष यादव सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे. सभी ने खुशबू भारती को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
