बरारी माता मुखौ कौर सम्पत्तो कौर ट्रस्ट गुरुद्वारा भंडारतल में माता सम्पत्तौ कौर की 59वीं पुण्यतिथि पर तीन दिवसीय श्रीगुरुग्रंथ साहिब के अखंड पाठ की समाप्ति उपरांत राज्ञी जत्था भाई जीवन सिंह, राज्ञी जत्था काजल कौर व राज्ञी जत्था भाई त्रिलोक सिंह ने गुरुवाणी का शब्द गायन कर संगतों को निहाल किया. प्रबंधक कमेटी ने माता सम्पत्तौ कौर श्रद्धांजलि में बताया कि गुरुघर की कृपा माता जी पर पड़ी. उन्होंने गुरुघर में सर्वस्व समर्पित किया. उनकी याद में तीन दिवसीय कार्यक्रम में संगतों ने उपस्थित होकर उनकी कृति को आत्मसात किया. प्रधान सरदार अमरजीत सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी व्यापक रूप में कार्यक्रम किया. गुरुद्वारा के हेडग्रंथी भाई त्रिलोक सिंह ने गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष अरदास कर माता सम्पत्तौ कौर को संगतों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया. उपरांत गुरू का लंगर बरताया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
