ऑपरेशन मुस्कान, 100 धारकों काे फोन लौटाकर चेहरे पर लायी मुस्कान

ऑपरेशन मुस्कान, 100 धारकों काे फोन लौटाकर चेहरे पर लायी मुस्कान

-एसपी के व्यस्तता रहने के कारण पुलिस निरीक्षक ने किया बरामद मोबाइल वितरण -तकरीबन 20 लाख रुपए के मोबाइल की बरामदगी की गयी -अब तक की जा चुकी तकरीबन ढाई करोड रुपए के कुल 1600 मोबाइल की है बरामद कटिहार एसपी के निर्देश पर जिला पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत छापेमारी कर 100 गुम व चोरी हुए मोबाइल को बरामद कर उसके असली धारक को सौंप दिया है. बताते चले की पुलिस कप्तान शिखर चौधरी के निर्देश पर जिले में ऑपरेशन मुस्कान के तहत थानाध्यक्ष अपर थाना अध्यक्ष एवं तकनीकी शाखा के सहयोग से गठित टीम मोबाइल बरामदगी में लगी रहती है. इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न थानों में मोबाइल चोरी के दर्ज सनाह एवं दर्ज कांड के निष्पादन को लेकर तकनीकी विभाग के सहयोग से जिला पुलिस ने जिले के विभिन्न इलाकों सहित विभिन्न जिला यथा-पूर्णियाँ, अररिया, किशनगंज आदि में छापेमारी कर 100 फोन बरामद किया है. उक्त बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन को विधिवत सत्यापन के बाद उनके वास्तविक धारक को सुचित किया. सभी मोबाइल धारक एसपी कार्यालय पहुंचे. इधर फलका में बंदी की मौत को लेकर उपजे बवाल को लेकर एसपी फलका रवाना हो गए. जिस कारण पुलिस निरीक्षक ने बरामद मोबाइल को उसके धारक को सौंप दिया है. लंबे समय से अपने मोबाइल के खो जाने से परेशान लोगों को जब उनका फोन वापस मिला तो उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी. लोगों ने इस सराहनीय पहल के लिए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है. इस दौरान पुलिस निरीक्षक ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत लोगों के चोरी व गुम हुए 100 मोबाईल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द किया गया है. जिसका अनुमानित कीमत 20 लाख रूपये है. पूर्व में भी आपॅरेशन मुस्कान के तहत 09 बार मोबाईल वितरण किया गया है. कुल मोबाईल की संख्या1500 थी. इस प्रकार अभी तक कुल वितरित मोबाईल की संख्या1600 है. जिसकी अनुमानित मूल्य लगभग 02 करोड़ 50 लाख रूपया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >