नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों से वसूला एक लाख जुर्माना

नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों से वसूला एक लाख जुर्माना

कुरसेला थाना पुलिस ने परिवाहन नियमों की अनदेखी कर परिचालन करने वाले वाहनों से 1,02,000 जुर्माना राशि वसूल किया. पुलिस अधिकारियों के दल ने एनएच 31 सहित अन्य सड़कों पर परिचालन करने वाले वाहनों का जांच किया. जांच में कई चार पहिया, दो पहिया वाहनों को नियमों के विरूद्ध सड़क पर परिचालन करते पाया गया. दंड स्वरूप जुर्माना की राशि वसूल किया. पुलिस ने कहा, ओवरटेक यातायात नियमों के उल्लघंन करने वाले वाहनों पर जुर्माना लगाया . सड़कों पर पुलिस की जांच और जुर्माना लगाने की कार्रवाई से वाहन परिचालन करने वालों में हड़कम्प मच गया है. सड़कों पर नियम अनुकूल परिचालन के सख्ती की कार्रवाई से ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार आने की उम्मीद है. ओवरटेक करने वाले वाहनों पुलिस द्वारा अंकुश लगाने से दुर्घटना में कमी आने की उम्मीद है. पूर्व थाना पुलिस ने एनएच 31 पर परिचालन करने वाले वाहनों से सख्ती बरत कर जुर्माना लगाया था. मार्गों पर लगने वाले जाम में सुधार आया था. कुरसेला चौक पर परिचालन को लेकर ट्रैफिक पुलिस के तैनाती के साथ मार्ग निर्देश इंगित को लेकर कदम उठाया था. पुलिस के उठाये इस कदम से कुरसेला चौक पर मार्गों से गुजरने वाले वाहनों के आपा धापी में कमी देखी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >