बारसोई में मवेशी घर में आग लगने से एक मवेशी की मौत, दो झुलसी

आग लगने से एक मवेशी की मौत

बारसोई नगर पंचायत बारसोई के वार्ड संख्या 12 में स्थित कृषि फार्म शहीद शुभम नगर में गुरुवार की देर रात राज कुमार सिंह के मवेशी घर में आग लग जाने से एक गाय की मौत हो गयी. जबकि दो गाय बुरी तरह झुलस गयी है. आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है. जिसको लेकर पीड़ित परिवार में शोक व्याप्त है. स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया. पर तब तक मवेशी घर पूरी तरह से जल गया तथा एक मवेशी की जान जा चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह, उपमुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह, वार्ड पार्षद रोहित भगत, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दुलाल चंद्र साह उर्फ राकेश आदि जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. जनप्रतिनिधियों ने अंचल पदाधिकारी को इस घटना की सूचना दी. उचित मुआवजा दिलाने की बात कही. इसके साथ ही पशुपालन चिकित्सा पदाधिकारी को दो झुलसे हुए पशु की समुचित इलाज करने का निर्देश भी दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >