10 लीटर चुलाई शराब के साथ एक धराया, जेल

10 लीटर चुलाई शराब के साथ एक धराया, जेल

आबादपुर आबादपुर पुलिस ने एक शराब विक्रेता को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट के सुपुर्द कर दिया. इस संबंध में शनिवार को आबादपुर थानाध्यक्ष शादाब ने बताया कि रात्रि गश्ती के क्रम में आबादपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र स्थित हाट- बंगरोरा मोड़ से एक युवक को एक गैलन शराब के साथ गिरफ्त में लिया है. आरोपी युवक पश्चिम बंगाल क्षेत्र से शराब छिपा कर ले आ रहा था. मौके से उसके पास से गैलन में मौजूद कुल दस लीटर बंगाल निर्मित देशी-चुलाई शराब बरामद की गयी है. थानाध्यक्ष ने आगे जानकारी दी कि धरे गये युवक की पहचान रंजीत साह पिता शम्भू साह के रूप में हुई है. वह बारसोई प्रखंड के बेलवा पंचायत स्थित बेलवा ग्राम निवासी बताया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >