12 लीटर शराब के साथ एक आरोपित गिरफ्तार

12 लीटर शराब के साथ एक आरोपित गिरफ्तार

कटिहार नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक शराब तस्कर को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. नगर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार के निर्देश पर नगर थाना पुलिस शराब विक्रेता व तस्कर के विरुद्ध कार्रवाई करती आ रही है नगर थाना पुलिस को एक शराब तस्कर की इनपुट मिली. उक्त सूचना पर पुलिस ने भगवान चौक पर छापेमारी कर एक शराब तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार किया है. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपि सोनू कुमार बघवा बाड़ी निवासी के विरुद्ध स्थानीय थाना में मामला दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >