जनता दरबार में पांच मामलो में चार का ऑन द स्पॉट निष्पादन

जनता दरबार में पांच मामलो में चार का ऑन द स्पॉट निष्पादन

बरारी सीओ मनीष कुमार की अध्यक्षता में बरारी थाना में आयोजित जनता दरबार में काफी भीड के बीच पांच भूमि विवाद के मामलों की सुनवाई हुई. सीओ ने बताया कि भूमि विवाद मामले में जगदीशपुर के गुरुदेव रविदास एवं शेख मुख्तार आलम के बीच विवाद का निपटारा किया गया. बरारी के शांति देवी एवं वरूण चौधरी के बीच भूमि विवाद का निष्पादन दोनो पक्षों की सहमति से किया गया. रौनिया के पुष्पा देवी एवं सुबोद यादव के बीच वाद का निपटारा किया गया. गंगा पार बकिया सुखाय पंचायत के इस्लामुद्दीन एवं साजन यादव के बीच भूमि विवाद का दोनों पक्षों की सहमति से दस्तावेज के आधार पर निष्पादन किया गया. बेबी देवी एवं गब्बर पासवान के बीच भूमि विवाद का मामला की सुनवाई पूरी नहीं होने से मामला लंबित रहा. जनता दरबार में अंचल सहायक चंदन कुमार एवं थाना के अधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >