नामांकन के प्रथम दिन अध्यक्ष पद के लिए सात अभ्यर्थियों ने भरा पर्चा

नामांकन के प्रथम दिन अध्यक्ष पद के लिए सात अभ्यर्थियों ने भरा पर्चा

फलका प्रखंड के तीन पंचायत रहटा, पोठिया, सोहथा उतरी पंचायत में पैक्स के होने वाले को लेकर बुधवार को प्रखंड मुख्यालय में नामांकन प्रक्रिया के प्रथम दिन अध्यक्ष पद के लिए सात एवं सदस्य पद के लिए तीन कुल 10 अभ्यर्थियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया. प्रथम दिन अध्यक्ष पद के लिए पोठिया पंचायत से अर्जुन यादव, सोहथा उत्तरी से अध्यक्ष पद के लिए राहुल कुमार, रहटा पंचायत से पांच जिसमें अजीत कुमार, सुरेश शर्मा, जलांदर साह, जय प्रकाश रजक व संजय कुमार मंडल तथा सोहथा उत्तरी पंचायत से सदस्य पद के लिए तीन अभ्यर्थियों ने बीडीओ के समक्ष दाखिल किया. बीडीओ सन्नी सौरभ ने बताया कि रहटा, सोहथा उतरी व पोठिया पंचायत में पैक्स का चुनाव होना है.अध्यक्ष सात व सदस्य पद के लिए कुल तीन अभ्यर्थियों ने नामांकन का पर्चा भरा है.गुरुवार को भी नामांकन होगा. 9 अप्रैल को नामांकन समाप्त होगा. 10 से 11 अप्रैल तक संवीक्षा होगा. 13 अप्रैल को अभ्यर्थी का नाम वापसी होगा तथा 13 अप्रैल अभ्यर्थियों को प्रतीक चिन्ह आवंटन किया जायेगा. जबकि 20 अप्रैल को मतदान होगा. 21 अप्रैल को मतगणना भी किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >