कटिहार में 26 से 28 जुलाई तक कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, वंदे भारत का बदलेगा रूट और समय, यात्रा से पहले जरूर देखें पूरी सूची

Kishanganj Train News: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार मंडल में न्यू जलपाईगुड़ी यार्ड में 26 से 28 जुलाई तक मल्टी सेक्शन डिजिटल एक्सल काउंटर (MSDAC) की कमीशनिंग होगी. इस दौरान कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा, जिनमें वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल है. यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की गई है.

Kishanganj Train News: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार मंडल के अंतर्गत न्यू जलपाईगुड़ी (NJP) यार्ड में मल्टी सेक्शन डिजिटल एक्सल काउंटर (MSDAC) की कमीशनिंग का कार्य 26 से 28 जुलाई 2026 तक किया जाएगा. रेलवे के अनुसार यह आधुनिक सिग्नलिंग प्रणाली ट्रेनों की आवाजाही को अधिक सुरक्षित, तेज और विश्वसनीय बनाएगी. हालांकि इस तकनीकी कार्य के दौरान कई ट्रेनों को रद्द, आंशिक रूप से रद्द, पुनर्निर्धारित और मार्ग परिवर्तित किया गया है.

क्या है MSDAC और क्यों हो रहा यह काम

रेलवे लगातार अपनी सिग्नलिंग प्रणाली को आधुनिक बना रहा है. मल्टी सेक्शन डिजिटल एक्सल काउंटर (MSDAC) ट्रेनों की सटीक लोकेशन का पता लगाने वाली उन्नत तकनीक है. इससे ट्रेन संचालन अधिक सुरक्षित होगा, यार्ड में ट्रेनों की आवाजाही बेहतर होगी और परिचालन क्षमता बढ़ेगी.

इसी तकनीकी कार्य को पूरा करने के लिए 26 से 28 जुलाई तक न्यू जलपाईगुड़ी यार्ड में विशेष ब्लॉक लिया जाएगा.

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द और आंशिक रूप से रद्द

28 जुलाई को ट्रेन संख्या 55749/55750 न्यू जलपाईगुड़ी–हल्दीबाड़ी–न्यू जलपाईगुड़ी पैसेंजर पूरी तरह रद्द रहेगी.

इसी दिन 22301 हावड़ा–न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस केवल किशनगंज तक चलेगी. किशनगंज से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच सेवा रद्द रहेगी.

वहीं 22302 न्यू जलपाईगुड़ी–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस किशनगंज से रवाना होगी. न्यू जलपाईगुड़ी से किशनगंज तक इसका परिचालन नहीं होगा.

Kishanganj Train News: इन ट्रेनों का समय बदला गया

27 जुलाई को चलने वाली 14037 सिलचर–नई दिल्ली एक्सप्रेस अब शाम 7:10 बजे की जगह 9:10 बजे सिलचर से रवाना होगी.

28 जुलाई को 12510 गुवाहाटी–एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस सुबह 6:15 बजे के बजाय 7:45 बजे खुलेगी.

इसी दिन 13142 न्यू अलीपुरद्वार–सियालदह एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 11:50 बजे के बजाय 12:50 बजे रवाना होगी.

राजधानी एक्सप्रेस का बदलेगा रूट

27 जुलाई को चलने वाली 20504, 12424, 20505, 12423 तथा 20501 तेजस राजधानी एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग अलुआबाड़ी रोड–ठाकुरगंज–सिलीगुड़ी–गुलमा होकर चलाया जाएगा.

इन ट्रेनों का न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा. इसके स्थान पर सिलीगुड़ी जंक्शन पर अस्थायी ठहराव दिया जाएगा.

इस ट्रेन पर भी पड़ सकता है असर

26 जुलाई को चलने वाली 15631 बाड़मेर–गुवाहाटी एक्सप्रेस लगभग 60 मिनट तक विलंबित हो सकती है.

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का समय और परिचालन स्थिति जरूर जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके.

इसे भी पढ़ें: सुपौल-दरभंगा NH कॉरिडोर को मिली मंजूरी, मिथिलांचल और सीमांचल के बीच बनेगा नया हाईवे, इन जिलों को होगा फायदा

इसे भी पढ़ें: 3936 करोड़ की लागत से खगड़िया-पूर्णिया हाईवे बनेगा फोरलेन, सिर्फ 2 घंटे में पूरा होगा सफर


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Niraj kumar

Published by: Pratyush Prashant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >