शिविर में नौ महिलाओं का किया गया बंध्याकरण

शिविर में नौ महिलाओं का किया गया बंध्याकरण

प्रतिनिधि, कदवा. प्रत्येक माह के 9 एवं 21 तारीख को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित योजना के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज में गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच किया गया. इसी क्रम में शनिवार को 68 गर्भवती महिलाओं का एचआईवी जांच, हिमोग्लोबिन, शुगर, प्रेशर आदि का जांच किया गया. जांच कर उससे संबंधित दबाईयां भी दिया गया. सभी गर्भवती महिलाओं को आयरन तथा फॉलिक एसिड की भी दबाईयां दी गयी. जांचोपरांत 9 महिलाओं का बंध्याकरण भी किया गया. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पंकज कुमार सिंह, नीलम कुमारी, रूबी कुमारी, पुनीत कुमारी, जुलेखा खातून, विकास कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >