कटिहार युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत की ओर से नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की 129 वीं जयंती समारोह पूर्वक मना. आयोजन एक शैक्षणिक संस्थान दिघरी किया. सर्वप्रथम नेताजी के चलचित्र पुष्प अर्पित कर उसे नमन किया. मौके पर संगठन के कार्यालय सहायक बिक्रम कुमार मंडल ने बताया कि सुभाष चंद्र बोस जयंती हर साल 23 जनवरी को मनायी जाती है. भारत सरकार द्वारा ””पराक्रम दिवस”” के रूप में घोषित किया गया है, नेताजी की जयंती और उनके साहस को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि नेताजी का जन्म 23 जनवरी 1897 को हुआ था. स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी के साहस, बलिदान और नेतृत्व को याद करना तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करना जरूरी है. आशुतोष कुमार मंडल, जित्तन कुमार, मिथुन कुमारी, पायल कुमारी, संतोष कुमार, राज कुमार एवं सभी युवा उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
