कटिहार. भारतीय जनता पार्टी सहित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन द्वारा महिला मोर्चा के नेतृत्व में मां एवं मातृशक्ति के अपमान के विरुद्ध चार सितंबर को बिहार बंद का ऐलान किया है. भाजपा जिलाध्यक्ष व एनडीए के जिला संयोजक मनोज राय ने कहा कि बिहार में विपक्षी दलों कांग्रेस और राजद के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय मां हीराबेन के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया. महागठबंधन की ओर से अब तक इस घटना को लेकर माफी नहीं मांगी गई है, यह उनके अहंकार का परिणाम है. मनोज राय ने कहा कि बिहार की धरती मां, बहन को अपमानित करने वालों को नहीं छोड़ेगी और उसका जवाब देगी. चार सितंबर को एनडीए महिला मोर्चा की महिलाएं सड़कों पर उतरेंगी, उन्होंने कहा कि बिहार बंद का आयोजन एनडीए द्वारा किया जाएगा. जिसका सफल आयोजन एनडीए महिला मोर्चा के नेतृत्व में किया जाना है. अस्पताल, नेशनल हाईवे, और रेलवे को छोड़कर शेष सभी जगहों पर सुबह सात से 12 बजे तक बिहार बंद रहेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
