नबाबगंज चौक के पास आग लगने से दो घर जलकर राख, लाखों का नुकसान

आग लगने की इस घटना में घर में रखा लकड़ी का फर्नीचर, चौकी, ड्रम में संग्रहित करीब चार क्विंटल मक्का, पंपसेट मशीन, प्लास्टिक का पानी पटवन पाइप सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया गया.

कुरसेला (कटिहार) से अजीत कुमार ठाकुर की रिपोर्ट:

कटिहार: थाना क्षेत्र के नबाबगंज चौक के समीप शुक्रवार को अचानक आग लगने से सड़क किनारे बने दो परिवारों के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए. इस भीषण अग्निकांड में दोनों परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है.

आग लगने की इस घटना में घर में रखा लकड़ी का फर्नीचर, चौकी, ड्रम में संग्रहित करीब चार क्विंटल मक्का, पंपसेट मशीन, प्लास्टिक का पानी पटवन पाइप सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया गया.

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. इस घटना से प्रभावित परिवारों में रषिक मंडल और संतोष कुमार मंडल शामिल हैं. आग लगने के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया और महिलाएं दहाड़ मारकर रोती नजर आईं. आसपास के लोगों ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया.

प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

घटना के बाद समाचार प्रेषण तक समेली अंचल से कोई भी अधिकारी या कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा था. पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर फायर ब्रिगेड पहुंच जाती तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >