राष्ट्रीय लोक अदालत आज तैयारी पूरी

राष्ट्रीय लोक अदालत आज तैयारी पूरी

कटिहार व्यवहार न्यायालय कटिहार में इस वर्ष के प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. लोक अदालत का आयोजन शनिवार को होगा. उक्त बातों की जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमंत कुमार त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर पक्षकारों को नोटिस जारी किया गया है. जागरूकता को लेकर कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में पक्षकारों के बीच सहमति के आधार पर समझौता किया जाता है. उन्होंने कहा कि सामने प्रवृत्ति के आपराधिक वादों का निपटारा आपसी समझौता के आधार पर किया जायेगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए कई बैंच का गठन किया गया है. जिसमें पीठासीन पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं. इस बेंच में पैनल अधिवक्ता की भी नियुक्ति की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >