आवर आन स्कूल में राष्ट्रीय हिन्दी दिवस का आयोजन

आवर आन स्कूल में राष्ट्रीय हिन्दी दिवस का आयोजन

बलिया बेलौन सीबीएसई बोर्ड द्वारा मान्यताप्राप्त आवर आन स्कूल दनियां आजमनगर में राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के मौके पर छात्रों को हिन्दी के प्रति जागरूक करते हुए कहा की अपनी राजभाषा को बढ़ावा देने के लिए शपथ दिलाया. विद्यालय के सचिव रियाज आलम, प्राचार्य सुमित कुमार ने छात्रों को अपने संबोधन में कहा की आज ही के दिन 14 सितम्बर 1949 को भारत की संविधान सभा ने हिन्दी को राजभाषा के रूप में दर्जा दिया था. प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है. हमें अपनी राजभाषा को भुलना नहीं चाहिए. विद्यालय के डायरेक्टर मिन्हाज आलम ने कहा की हम सभी को रोजमर्रा के जीवन में अधिक अधिक हिन्दी का प्रयोग करना चाहिए. इस अवसर पर छात्रों ने हिन्दी भाषा का प्रयोग करने के लिए शपथ लिया, साथ ही विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >