नगर पंचायत मुख्य पार्षद ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

नगर पंचायत मुख्य पार्षद ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

बरारी लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर बुधवार को नगर पंचायत की मुख्य पार्षद बबीता कुमारी यादव ने क्षेत्र के मुख्य घाट बरंडी नदी छठ घाट सहित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया. बरंडी नदी व प्रखंड कार्यालय के पीछे स्थित पोखर में बनाए जा रहे छठ घाटों की सफाई व्यवस्था, सुरक्षा एवं अन्य तैयारियों का जायजा लिया. छठ घाट, पोखर आदि का निरीक्षण के दौरान मुख्य पार्षद ने नगर अधिकारियों एवं कर्मियों को घाटों की समुचित साफ-सफाई, जल निकासी और रास्तों की मरम्मत जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. ताकि व्रति महिलाओं और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. उन्होंने कहा कि छठ व्रती महिलाओं के लिए सुरक्षा, रोशनी, पेयजल और शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी. नगर पंचायत की पूरी टीम छठ पर्व को लेकर मुस्तैद है. सभी घाटों को सुरक्षित व स्वच्छ बनाया जा रहा है. ताकि श्रद्धालु श्रद्धा और उत्साह के साथ सूर्य उपासना कर सकें. नगर पंचायत छठ घाट निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद अमन कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि जीतन यादव, आशीकी मंडल, बमबोल कुमार, मैमूर आलम, मो राजू, नगर पंचायत कर्मी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >