वैदिक अनुष्ठान मंत्रोउच्चर के साथ मां शारदे की हुई पूजा

वैदिक अनुष्ठान मंत्रोउच्चर के साथ मां शारदे की हुई पूजा

फलका विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना पूरी आस्था व श्रद्धा के साथ प्रसन्नचित्त वातावरण में धूमधाम से मनाया जा रहा है. सुबह से ही मंत्रोंउच्चारण के साथ मां सरस्वती के प्रतिमा का पूजा अर्चना आरम्भ हो गयी. सरकारी गैर सरकारी स्कूलों में विशाल पंडाल सुसज्जित कर प्रतिमा बैठाया गयी है. पोठिया, गोबिंदपुर, भंगहा, रहठा, फलका बाजार, हथवाड़ा, पिरमोकाम में विभिन स्थानों पर पूजा अर्चना किया जा रहा है. सभी पंडालों में भक्ति गीत एवं हिंदी गीत बजा कर इलाके को गुंजयमान कर रहा है. कई स्थानों पर सत्संग, रामधुनी के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है. सुरक्षा व्यवस्था में बीडीओ सौरव कुमार सन्नी, सीओ सोमी पोद्दार, थानाध्यक्ष रवि कुमार राय सहित कमोबेश सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सक्रिय दिखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >