मां शारदे की धूमधाम से हुई पूजा-अर्चना

मां शारदे की धूमधाम से हुई पूजा-अर्चना

कटिहार विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा शुक्रवार को बड़े ही श्रद्धा आस्था और उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया. शहर के विभिन्न चौक-चौराहों, मोहल्लों, शिक्षण संस्थानों तथा घरों में मां सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित कर विधिवत पूजा की. सरस्वती पूजा को लेकर शहर में विशेष रौनक देखने को मिली. पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा. सुबह से ही पूजा पंडालों और शिक्षण संस्थानों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी. छात्रों में पूजा को लेकर खासा उत्साह देखा गया. सभी ने पारंपरिक तरीके से मां सरस्वती की आराधना की और ज्ञान, बुद्धि व विद्या में प्रगति की कामना की. पूजा के बाद मां को भोग अर्पित किया गया. प्रसाद का वितरण किया. शहर में आकर्षक पूजा पंडालों का निर्माण किया था. विभिन्न पूजा समितियों और क्लबों द्वारा एक से बढ़कर एक भव्य पंडाल तैयार किये गये. मां सरस्वती की सुंदर प्रतिमाएं स्थापित की गई थी. पंडालों की साज-सज्जा, रंगीन कपड़े, फूलों की सजावट और आकर्षक लाइटिंग ने माहौल को और भी मनमोहक बना दिया था. शाम होते ही रंग-बिरंगी लाइटों से पंडालों की खूबसूरती और निखर गयी. पूरा शहर भक्तिमय रोशनी में डूबा नजर आया. सबसे अधिक उत्साह छोटे-छोटे बच्चों में देखने को मिला. बच्चों ने नए वस्त्र पहनकर मां सरस्वती के चरणों में शीश झुकाए और पढ़ाई-लिखाई में सफलता की कामना की. अभिभावकों और शिक्षकों ने भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मां से प्रार्थना की. छात्राओं और छात्रों ने एक-दूसरे को प्रसाद खिलाकर पर्व की खुशियां मनायी. कई पूजा पंडालों में पारंपरिक रूप से खिचड़ी का भोग लगाया. श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी प्रसाद के रूप में वितरित किया. देर शाम तक लोग विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण करते रहे. प्रसाद ग्रहण किया और मां सरस्वती से आशीर्वाद प्राप्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >